भिण्ड, 20 अगस्त। जिला कांग्रेस ने ऊषा कॉलोनी कार्यालय पर भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जन्म जयंती मनाते हुए विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने की।
इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी के जनक हैं और उन्होंने पहली बार 18 बर्ष की आयु पर वोट डालने का अधिकार दिलाया था, अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, पूर्व जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह नरवरिया एडवोकेट, भागीरथ कुशवाहा, वाहिद अली, हमीद कुरैशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अहिबरन सिंह बघेल, रामशुल खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मौ में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर मौ ब्लॉक कांग्रेस के आजादनवी कुरैशी विधायक प्रतिनिधि, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, नन्हेराजा गुर्जर, प्रदीप यादव, रामेश्वर सिंह यादव, राजीव कौशिक, कमलेश सोनी, तिलक सिंह राजौरिया, रामनिवास सोनी, सोनपाल यादव पार्षद, इकबाल पठान, इरशाद पठान, हिक्मत पठान, धर्मेन्द्र यादव बाबा, मनोहर सिंह गौर, रामौतार शिवहरे, अवधेश सिंह प्रजापति, जाहिद खां, समीर खान, दिनेश राठौर, निहाल सिंह परिहार आदि कार्यकर्ताओं उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कर उनकी जयंती मनाई।