भिण्ड, 03 अप्रैल। नगर परिषद फूप में परिषद का साधारण सभा का सम्मेलन आहूत किया गया। जिसमें प्रदेश पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद बंधुओं के द्वारा सर्वसम्मति से नगरीय क्षेत्र में संपति और समेकित कर पूर्व में वर्ष 97-98 में जो था, उसमें 10 प्रतिशत वृद्धि कर स्वीकृत किया गया। सीएमओ संतोष सिहारे ने बताया कि साल 2023 में कुछ विसंगति के कारण टैक्स ज्यादा बढा दिया गया था, आज से नगर परिषद सीमा में निवासरत आम नागरिकों को टैक्स संशोधन के चलते सहूलियत मिलेगी।
मेंटिनेंस के चलते शुक्रवार को आठ घण्टे विद्युत प्रदाय बंद रहेगा
गोहद। 132/33 केव्ही पकेन्द्र जेल रोड गोहद में स्थापित 63 एमवीए पावर ट्रासफार्मर का प्री मानसून मैंटिनेंस शुक्रवार को किया जाना है। जिससे उपकेन्द्र से निकलने वाले 33 केव्ही गोहद फीडर, एण्डोरी फीडर सर्वा फीडर एंव चितौरा फीडर की विद्युत प्रदाय सुबह 10.30 से शाम 18 बजे तक बंद रहेगी तथा इनसे संबंधित सभी 33/11 केव्ही उपकेन्द्रों से निकलने वाले सभी 11 केव्ही फीडरों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आकस्मिक कारणों से विद्युत अवरुद्ध समय में फेरबदल किया जा सकता है।