दबोह नप अध्यक्ष सहित कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में शामिल

– विधायक अम्बरीश शर्मा ने शामिल हुए पार्षदों को भाजपा का अंग वस्त्र उडकर किया स्वागत

भिण्ड, 20 जुलाई। लहार विधानसभा क्षेत्र के दबोह नगर परिषद अध्यक्ष सहित कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के ग्वालियर निवास पर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूर्व में कांग्रेस से एक पार्षद पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब दबोह नगर परिषद में भाजपा पार्षदों की संख्या सात हो गई है और एक दो दिन में कांग्रेस के और भी पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जो पार्षदो शनिवार को भाजपा में शामिल हुए हैं उनमें नगर परिषद अध्यक्ष विमला नरेन्द्र दुधारिया, पार्षदद्वय सलमा शेरे पठान, उमा नारायण सिंह ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
बताया जाता है कि दबोह भाजपा नेता अंजनी कुरचानिया, ब्रजेन्द्र गुर्जर द्वारा इन पार्षदों को भाजपा में लाने की कवायद काफी दिनों से कर रहे थे। जिससे कांग्रेस को बहुत बडा झटका लगा है, सभी पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा नीति और नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि भाजपा में ही विकास और प्रगति का मार्ग आगे बढ़ाया जा सकता है। दबोह क्षेत्र में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। केन्द्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है, नगर परिषद के विकास को आगे बढक़र सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास सबका संकल्प यह भाव लेकर काम करेंगे, भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है।