धूमधाम से मनाया फ्यूचर पॉइंट के संचालक अनुज शर्मा का जन्मदिन

भिण्ड, 14 जनवरी। डिजीटल शिक्षा सुधार के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी शिक्षार्थियों के समर्पण के लिए हमेशा सोच रखने वाले फ्यूचर पॉइंट लाइब्रेरी के संचालक अनुज शर्मा का जन्मदिन गुरुवार को लाइब्रेरी परिसर में धूमधाम से मनाया गया। लाइब्रेरी में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने उनके दीर्घायु, यश प्राप्ति की कामना की। उनके जन्मदिन पर बधाई देने वाले का तांता सुबह से ही लगा रहा। अनुज शर्मा को चाहने वालों ने फोन व मैसेज के द्वारा भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनुज शर्मा ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे लिए यह जन्मदिन एक यादगार पल की तरह रहेगा, क्योंकि इतने भव्यता के बीच हमारा जन्मदिन कभी नहीं मना था। इस अवसर पर सत्यम बरुआ, आदित्य शर्मा, रूपेन्द्र सिंह कुशवाह (मनेपुरा), सचिन गुर्जर, संजीव शर्मा, अभिषेक यादव, मैक्सवेल, गिर्राज त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।