विहसंत सागर ससंघ का अतिशय क्षेत्र बरासों में मंगल प्रवेश 29 को

भिण्ड, 28 दिसम्बर। भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम शिष्य मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ससंघ का अतिशय क्षेत्र बरासों में छह माह बाद 29 दिसंबर को मंगल प्रवेश होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए पार्षद मनोज जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की समोशरण स्थली अतिशय क्षेत्र बरासों में भगवान महावीर स्वामी का तीन बार समोशरण आया था। इस स्थान पर विहसंत सागर महाराज ने पहली बार क्षेत्र पर चतुर्मास कर मन्दिर का भव्य निर्माण कराने का निर्णय लिया था। मुनि का पुन: आगमन 29 दिसंबर को सुबह आठ बजे मेहगांव, सिमार, बिरगमां होते हुए बरासों में मंगल प्रवेश करेंगे, जहां पर नववर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सकल जैन समाज तथा महिला मण्डल, युवा मण्डल, बालिका मण्डल से मुनिराजों की आगवानी का आह्वान किया गया है।