छह मरीजों के इलाज हेतु सवा चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

भिण्ड, 07 दिसम्बर। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनांतर्गत छह मरीजों के उपचार हेतु चिकित्सालयों को चार लाख 25 हजार की स्वच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है।
डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनांतर्गत स्वतंत्र शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा निवासी शास्त्री नगर बी-ब्लॉक भिण्ड के उपचार हेतु 50 हजार एवं एक लाख रुपए, रामनाथ सिंह पुत्र लखपत सिंह निवासी ग्राम पडकोली के उपचार हेतु 85 हजार रुपए, अभिमन्यु सिंह पुत्र संजू सिंह भदौरिया निवासी मेहगांव के उपचार हेतु 50 हजार रुपए, प्रद्युमन सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी पडकोली के उपचार हेतु 70 हजार रुपए, जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रवियापुरा खुथोडा के उपचार हेतु 70 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।