भिण्ड, 24 नवम्बर। मिहोना थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम जैतपुरागुढा में एक प्रौढ व्यक्ति को सर्प ने काट लिया। जिससे उसकी जेएएच अस्पताल ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिहोना थाने में पदस्थ सउनि हरिशचन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरागुढा निवासी सुघर सिंह पुत्र उदय नारायण सिंह उम्र 47 साल को गत पांच अक्टूबर को उसके घर में सर्प ने काट लिया था, उसे उपचार हेतु जेएएच अस्पताल ग्वालियर में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने अपना दम तोड दिया।