भिण्ड, 16 नवम्बर। प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भिण्ड जिले में भारतीय जनता पार्टी के दो मण्डल अध्यक्षों को भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बुधवार को जारी अनुशासनात्मक कार्रवाई पत्र में कहा गया है कि प्रदेशाध्यक्ष विष्णदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री हिदानंद शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों में दोषी पाए जाने पर मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से अमायन मण्डल अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह चौहान एवं लहार विधानसभा से मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्काषित किया जाता है।