लालसिंह आर्य को भाजपा का स्टार प्रचारक बनने पर बधाई

भिण्ड, 29 अक्टूबर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है। एक सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाले लालसिंह आर्य का जीवन संघर्षमय रहा है, उन्होंने फर्श से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और आज वो अर्श पर हैं। उन्होंने अपने मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। आर्य के स्टार प्रचारक बनाए जाने पर गोहद भाजपा ने बधाई दी है।