भिण्ड, 29 अक्टूबर। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की कार्यशैली एवं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
डॉ. गोविन्द सिंह के समक्ष लहार विधानसभा के ग्राम देवरीकलां से गौरव पाराशर, मूलचंद राजपूत, हनुमंत अहिरवार, पंकज झा, गिरजेश कुशवाह आदि लोग भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुए। सभी लोगों ने भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की और कांग्रेस के प्रति वफादारी से काम करने के लिए संकल्प लिया। वहीं सलमपुरा में डॉ.सिंह के समक्ष ग्राम देवरी से कपिल मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र मिश्रा भाजपा छोड कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर लहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, हकीम चौधरी मौजूद थे।