आलमपुर में रविवार को निकलेगा संघ का पथ संचलन

भिण्ड, 28 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को आलमपुर नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला जाएगा। जिसमें आलमपुर नगर के तमाम स्वयं सेवक शामिल होंगे। बताया गया है कि स्थानीय कृषि उपज मण्डी प्रांगण से दोपहर तीन बजे पूर्ण गणवेश और जय घोष के साथ पथ संचलन शुरू होगा। जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।