रिजवान बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव

भिण्ड, 18 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के प्रभारी महेन्द्र सिंह बोहरा की सहमति से कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम एडवोकेट द्वारा भिण्ड निवासी काजी रिजवान को कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

आजाद बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के गोहद विधानसभा प्रभारी

मौ। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी की अनुशंसा पर मौ नगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आजादनवी कुरैशी को मप्र कांग्रेस कमेटी के अल्प संख्यक विभाग का गोहद विधानसभा प्रभारी बनाया गया। उनकी नियुक्त पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, कमलेश सोनी, जाहिद खान, तिलक सिंह राजौरिया, समीर खान, राजा पठान, अजीत जैन, सत्येन्द्र सिंह तोमर, मुन्ना टेलर अंसारी सहित कई लोग शामिल हैं।