ऊमरी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
भिण्ड, 30 सितम्बर। ऊमरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलें में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।
ऊमरी थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ऊमरी के प्रकरण क्र.110/17 धारा 279, 337, 338, 304(ए) में विगत छह वर्षों से फरार स्थाई वारंटी रामबाबू पुत्र जनक सिंह भदौरिया निवासी ग्राम सराय का पुरा थाना फूफ को उसके के घर से गिरफ्तार किया है। वहीं प्रकरण क्र.1927/16 धारा 279, 337 भादंवि में विगत सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी प्रमोद मिश्रा पुत्र गोपाल मिश्रा निवासी राधा कॉलोनी भिण्ड थाना देहात को गोहद चौराहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी विगत कई वर्षों से फरार थे, जिनकी लगातार पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी में ऊमरी थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह, आशीष तिवारी, आरक्षक विमल भदौरिया, धर्मपाल परिहार एवं थाना गोदह चौराहे के आरक्षक रामकुमार तोमर की मुख्य भूमिका रही।