भिण्ड, 20 अगस्त। सेवडा रोड मौ स्थित नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा के निवास पर आयोजित कुशवाह समाज की बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से आए प्रतिष्ठित समाज के प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लालसिंह आर्य को भरपूर समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर सिंह कुशवाहा मघन ने की।
वक्ताओं ने कहा कि लालसिंह आर्य ने हमेशा कुशवाहा समाज के हित में कार्य किए हैं और समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दिया है। अगर बात मौ नगर की लेकर चले तो मौ में भाजपा का मण्डल अध्यक्ष भी कुशवाहा समाज से है, और तो और नगर परिषद मौ में कुशवाहा समाज का एक पार्षद होने पर भी नगर परिषद मौ का उपाध्यक्ष बनाया है। कुशवाहा समाज लालसिंह आर्य के साथ है और पूरी ताकत के साथ आने वाले चुनाव में वोट करेंगे।
इस अवसर पर विजय सिंह कुशवाह जिला अध्यक्ष कुशवाह महासभा भिण्ड, जगत सिंह कुशवाह मण्डल अध्यक्ष कुशवाह महासभा मौ, मोहन सिंह कुशवाह, ओमप्रकाश कुशवाह, गोपाल सिंह कुशवाह भाजपा मण्डल अध्यक्ष मौ, रामू कुशवाह जिला आईटी प्रभारी भाजपा भिण्ड, बेनीराम कुशवाह, अजव सिंह कुशवाह सरपंच, डॉ. रामभरोसे कुशवाह, करन सिंह, बीरन सिंह, मिश्री कुशवाह सरपंच, मेहरबान सिंह, लायकराम, अतर सिंह, कोकसिंह, रामप्रकाश, पीतम कुशवाह, अलबेल सिंह, डॉ. अगद सिंह, बच्चू कुशवाह, डॉ. कप्तान सिंह, भगवानदास कुशवाह, दिनेश कुशवाह, हुकुम सिंह कुशवाह, आदिराम कुशवाह, पन्नालाल कुशवाह, रामस्वरूप कुशवाह, कैलाश कुशवाह, नीरज कुशवाह, सुनील कुशवाह, छोटेलाल कुशवाह आदि शामिल थे।