अमन बने राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष

भिण्ड, 20 अगस्त। राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के चंबल संभाग अध्यक्ष शुभम पचौरी ने संगठन के कामकाज को गति प्रदान करने हेतु गोरमी अध्यक्ष अमन पाराशर की अनुशंसा पर अमन चौधरी पुत्र राजीव चौधरी को राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन में मेहगांव तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अमन चौधरी के अध्यक्ष बनने पर मेहगांव ब्लॉक के युवाओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज

भिण्ड। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 21 अगस्त को दोपहर एक बजे कलेक्टर सभाकक्ष भिण्ड में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में संबंधितों से निर्धारित दिनांक व समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।