आजादी के पर्व पर कवि सम्मेलन एवं भारत माता की आरती आयोजित

भिण्ड, 16 अगस्त। 77वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भिण्ड शहर में अनेक और रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसी बीच गौरी सरोवर के पास जन शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा भारत माता की आरती, कवि सम्मेलन एवं नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह मौजूद रहे तथा कवि डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, कवि शैलेश नारायण सिंह, आशुतोष शर्मा नंदू आदि कवि ने अपनी काव्य रचना की प्रस्तुति दी एवं गैलेक्सी ग्रुप द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। अंत में सभी नेतागण एवं गणमान्य नागरिकों ने भारत माता की आरती की गई।
कार्यक्रम के समापन में सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कवियों एवं गैलेक्सी डांस ग्रुप के सदस्यों का शॉल श्रीफल एवं भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, सचिव अतुल रमेश पाठक, उपाध्यक्ष श्याम राठौर, उपाध्यक्ष वैभव चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह एवं सदस्य रवि बाजपेई की सहभागिता रही।
इस अवसर समिति अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत की आजादी की लडाई सिर्फ एक देश को विदेशी साम्राज्य से मुक्त करने की लडाई नहीं थी। बल्कि इसके अनेक सामाजिक आर्थिक नैतिक और राजनैतिक पहलू थे। इस लडाई से न्याय और लोकतंत्र का अमृत निकला। समिति सचिव अतुल रमेश पाठक ने कहा कि आजादी के पर्व पर इस तरह के कार्यक्रम से युवा पीढी को देश के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए। यह हमारी छोटी सी कोशिश थी एवं अब हम हर साल 15 अगस्त के दिन इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम समिति सदस्यों ने उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेतागण सुनील बाल्मीकि, ओमप्रकाश बाबूजी, डॉ. रमेश दुबे, कृष्णकांता तोमर, भानु भदौरिया, प्रेम शर्मा, रामप्रकाश तिवारी, अनिल कटारे, अनिल सिंह कुशवाह, सुनील दुबे, टंटी राजावत, उपेन्द्र राजोरिया, विकास शर्मा, शिवप्रताप सिंह, धर्मसिंह भार्गव, सीमा शर्मा, रश्मि खटीक, अशफाक खान, टिप्पू भदौरिया, अमित जैन, संतोष भारौली, दीपू तोमर, प्रशांत सोनी, कांग्रेस नेतागण डॉ. अनिल भारद्वाज, राहुल सिंह कुशवाह, बसपा नेता रक्षपाल सिंह, आप नेता जयदीप सिंह राजावत, संतोष लहरिया, अतिरज नरवरिया, अन्नू तिवारी, प्रतीक पाण्डे, अभिनव तोमर, प्रो. इकबाल अली, जीडी खान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।