आशा, ऊषा बहनों के हित में निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
भिण्ड, 30 जुलाई। मप्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की आशा, ऊषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को उन्हें आत्म निर्भर विकास की दिशा से जोडने के लिए अनेकों सौगात देकर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढावा दिया है। यह निर्णय मातृशक्ति के हित में लिया गया। जिसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सर्वप्रथम लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी और आंगनवाडी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के बाद अब उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम कर रही आशा, ऊषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं जितनी भी लागू की गई है, विकास की दिशा से जोडने का कार्य किया है, ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना गंभीर लापरवाही के किसी भी बहन को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा। आशा और पर्यवेक्षक आशा बहनों की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल की बजाय 62 साल में होगी। आशा, ऊषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। आकस्मिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। हर आशा, ऊषा बहन को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा। आशा बहनों के वेतन भुगतान और सत्यापन आशा डायरी के आधार पर सहयोगियों के सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आशा बहनों का मानदेय दो हजार से बढाकर छह हजार रुपए करने के निर्देश देता हूं। हर साल इसमें एक हजार रुपए की वृद्धि भी की जाएगी। आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेवानिवृत्ति के बाद एक लाख की राशि भी दी जाएगी। आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को पांच लाख रुपए का चिकित्सा और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा प्रदेश की मातृशक्ति को गौरवान्वित करने वाली है। भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास। यही भाव लेकर उन्होंने महिला कर्मचारियों के हित में देखते हुए निर्णय लिया है। इससे हमारी मातृशक्ति मजबूती के साथ आगे बढेगी और स्वाभिमान के साथ कदम से कदम मिलाकर जनसेवा का कार्य करेगी।