प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित

भिण्ड, 17 जुलाई। ग्वालियर में 21 जुलाई को होने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा को लेकर मेहगांव कस्बे के दुर्गा मैरिज गार्डन में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, चंबल संभाग प्रभारी फूलसिंह बरैया उपस्थित रहे।

बैठक में मंचासीन चंबल संभाग प्रभारी फूलसिंह बरैया ने कांग्रेस के सभी नेताओं एवं जनता से अपील की कि आगामी 21 जुलाई को प्रियंका गांधी की ग्वालियर में होने वाली ऐतिहासिक विशाल जनसभा के सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। वहीं प्रमोद चौधरी ने ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह ग्वालियर में होने वाली रैली में सम्मिलित होने के लिए एक सैंकडा बसों सहित एक सैंकडा चार पहिया वाहन से 10 हजार लोगों के साथ ग्वालियर की विशाल रैली में सम्मिलित होंगे। जिसको लेकर अलग अलग ब्लॉक सेक्टर और गांव के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुशील नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया, युवा नेता राहुल सिंह भदौरिया, रणजीत गुर्जर, अमित दांतरे, ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू, राजीव कांकर, प्रमोद शुक्ला, ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाह कल्लू भारोली, रंजीत गुर्जर, रामशेष बघेल, जगदीश शर्मा, सुरेन्द्र राजौरिया, जगत सिंह यादव, प्रेमसिंह सखवार, गुड्डू नरवरिया, एडवोकेट इलियास खान, केदार सिंह कौशल, महिला जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।