भिण्ड, 17 जुलाई। मप्र शासन शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘स्कूल चलें हम’ कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं शा. उमावि के सर्वांगणीय विकास के लिए विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार बागरे को शा. महाविद्यालय आलमपुर के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव कानूनगो ने शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कौरव ने कहा कि विद्यालय प्राचार्य बागरे अपने सभी सहयोगी अध्यापकों को साथ लेकर चलते हैं। उसी का परिणाम है कि विद्यालय में चहुमुखी विकास दिखाई दे रहा है। विद्यालय के विकास को देखकर भाजपा नेता नवल किशोर मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नगर के प्रमुख लोगों में डॉ. राधेश्याम दिबोलिया, पार्षद रोमी रायकबार, महेन्द्र राठौर प्लेयर, सेवानिवृत आरआई ईमान खान, मोहन राठौर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दिबोलिया एवं दीपक चौधरी ने एवं अंत में आभार प्रदर्शन राजू चौधरी ने किया।