भिण्ड, 16 जुलाई। आजाद अध्यापक संघ द्वारा तुषार मॉल भरौली रोड भिण्ड पर रविवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष लहारिया ने बताया कि भिण्ड शहर में पहली बार नारिशक्ति के रूप में आजाद अध्यापक संघ की प्रांत अध्यक्ष शिल्पी शिवान की गरिमामयी उपस्थिति में 23 जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे संस्कृति मैरिज गार्डन एमजेएस कॉलेज के पास भिण्ड में अमर शहीद आजाद की जयंती पर ‘आजाद का शंखनाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मप्र में कार्यरत समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन की मांग सरकार से करेंगे।
बैठक में शैलेश त्रिपाठी, बदन सिंह बघेल, संजीव कुशवाह, जीतू भदौरिया, रघुनंदन भदौरिया, राहुल मिश्रा, अमित खेमरिया, राजेश थापक, सुनील बघेल, डीके त्रिपाठी, वीरेन्द्र सिंह बघेल, अजय बघेल, मीना ओझा, गीता प्रजापति, दिनेश शर्मा, अनुराग सेंगर, विनोद बघेल, मेघनाथ बघेल, ब्रह्मानंद थापक, दीपचंद जैन, अखिलेश शर्मा, दिपेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, अनुराग सागर, मनोज पाल, रिंकू उपाध्याय, सौरभ बघेल, मोहित दीक्षित, राहुल मिश्रा, अशोक चौहान, बनवारी जादौन, राजेश शर्मा, धर्मेन्द्र कुशवाह, राजहंस, शशिकांत पाण्डे, मनोज शर्मा, रामब्रजेश समाधिया, अमित भारद्वाज, ओम चतुर्वेदी आदि शिक्षक उपस्थित थे।