भाजपा गोरमी मण्डल अध्यक्ष थापक की चाची का निधन

भिण्ड, 28 जून। भाजपा गोरमी मण्डल के अध्यक्ष सुभाष थापक की चाची एवं मुरार ब्राह्मण महासभा के महामंत्री राजीव थापक की माताजी त्रिवेणी जगत नारायण थापक का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुरार मुक्तिधाम में हुआ। उनके निधन पर स्थानीय राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, पूर्व विधायकगण राकेश शुक्ला, शिवशंकर समाधिया, मुन्नासिंह भदौरिया, समाजसेवी अशोक भारद्वाज, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, केशव सिंह भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम शर्मा, डॉ. रमेश दुबे, श्रीकृष्ण कटारे, जयवीर पुरोहित, राजकुमार जैन, नप अध्यक्ष पुष्पा-महेश्वरी जाटव, पूर्व नप अध्यक्ष सुनीता-निर्मल आर्य, विजय दैपुरिया, अजय सिंह भदौरिया, शिवप्रताप भदौरिया, सतेन्द्र भदौरिया, अनिल राजौरिया, मनोज शर्मा, गजेन्द्र भदौरिया सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।