मुख्यमंत्री चौहान ने गोहद के कुछ शिकायतकर्ताओं को औचक फोन लगाकर जानी उनकी समस्या
त्वरित समस्या समाधान के दिए निर्देश, संतुष्टिपरक समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचे अधिकारी
समस्या का तुरंत निराकरण होने पर सभी ने मुख्यमंत्री का माना आभार
भिण्ड, 21 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड जिले के गोहद स्थित विमला, राहुल आर्य से औचक फोन लगा कर उनकी समस्याएं जानी। मुख्यमंत्री को शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समस्या कोई भी हो, मेरे रहते जरा भी घबराएं या चिंता नहीं करें। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर कलेक्टर को शिकायत और समस्या का त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान से मिले निर्देश के पालन में कलेक्टर द्वारा गठित संबंधित अधिकारियों के दल ने पांचों व्यक्तियों के घर पहुंच उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।
समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
गोहद निवासी विमला जाटव से मुख्यमंत्री चौहान ने पूछा कि बहन क्या समस्या है मैं भैया शिवराज बोल रहा हूं, जिस पर विमला ने बताया कि लाड़ली बहना योजना आंतर्गत उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। इस संबंध में अधिकारियों द्वारा जांच में पाया कि विमला का एक अन्य खाता है, जिसमें पैसे पहुंच गए हैं। अधिकारियों द्वारा इस जानकारी से विमला को अवगत करवाया एवं विमला द्वारा दूसरे खाते से पैसों का आहरण कर लिया गया। विमला ने समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
वार्ड क्र.18 गोहद निवासी राहुल आर्य ने अपनी शिकायत में मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि गुरुद्वारा रोड वार्ड क्र.18 गाहेद में नाला बंद पड़ा है, जिसके कारण वार्ड में गंदगी बनी हुई है। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अपनी टीम को ले जाकर नाले की सफाई करा उसके गंदे पानी की निकासी कराई गई। शिकायतकर्ता राहुल आर्य नगर पालिका द्वारा की गई सफाई से संतुष्ट है एवं उसने मुख्यमंत्री को समस्या का निराकरण कराए जाने पर धन्यवाद दिया है।