भिण्ड, 07 जून। भारतीय जनता पार्टी आकांक्षी विधानसभा गोहद की बैठक मालनपुर स्थित होटल रिजेंसी में आयोजित हुई। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने एवं पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठित होकर 51 प्रतिशत से अधिक मत लाना हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाना है। हर समाज के व्यक्ति के साथ संपर्क बनाते हुए पार्टी की विचारधारा से जोडऩा है एवं लाभार्थियों को केन्द्र सरकार की नौ वर्ष की योजनाओं से अवगत कराना है। बैठक में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, रवि शर्मा, दीपक तोमर के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।