केन्द्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंचाकर लाभ दिलाएं मोर्चा के कार्यकर्ता : कृषि मंत्री पटेल

किसानों में झूठ का भ्रम फैलाने वाली कांग्रेस को कार्यकर्ता एकजुट एक संकल्प के साथ तोड़ जवाब दें : दर्शन सिंह
भाकिमो के किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए किसानों को किया आह्वान

भिण्ड, 06 जून। भारतीय जनता पार्टी गांव गरीब किसानों की पार्टी है, यह देश गरीब मजदूरों का है, कमलनाथ की 15 माह की कांग्रेस की सरकार ने किसानों से झूठ बोलकर सरकार बनाई थी कि हम किसानों के कर्जा माफ करेंगे, रंग-बिरंगे फार्म भरवाकर झूठ बोलने का कार्य किया, एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा डिफाल्टर किसानों के ब्याज भरने का काम हमारी सरकार ने किया। कांग्रेस के पास ना तो कोई विकास का वजन है, ना कोई नीति है और ना ही संगठन है, गुटबाजी चरम सीमा पर है, मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और फिर देश और प्रदेश आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा। यह बात मप्र सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाराहेट में आयोजित किसान मोर्चा के विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के विकास की चिंता की, जिन्होंने सर्वप्रथम गांव को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए ग्रामीण सडक़ योजना के माध्यम से अच्छी से अच्छी सडक़ें बनाने का काम किया, किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर किसानों को लाभ दिलाया, फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया, सिंचाई के लिए नदियों जोड़ योजना के तहत किसानों के खेत में पानी डालने का काम किया, यह हमारी सरकार है। केन्द्र और राज्य सरकार ने किसानों के विकास के लिए कई हजार एकड़ बजट की गति देकर उनके विकास की चिंता की है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह ने कहा किसानों में छूट का भ्रम फैलाने वाली कांग्रेस को गांव-गांव जाकर उनकी खामियों को उजागर करें और किसानों के बीच में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करें। भाजपा किसान मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाने का काम करें।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का मजबूत संगठन है, किसान हितैषी योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का काम पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका होगी, इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जाग्रत करेंगे।
किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री कमल पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह का गोहद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर और उनको तलवार भेंट कर शॉल और श्रीफल के साथ सम्मान। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राघवेन्द्र सिंह गौरव एवं आभार गोहद ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह कौरव ने व्यक्त किया। किसान मोर्चा के नीति एवं शोध के जिला संयोजक रिटायर्ड विस्तार अधिकारी डॉ. रामलखन मिश्रा ने किसान सम्मेलन में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में बताया।

किसान सम्मेलन में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री परसोत्तम शर्मा, ग्वालियर जिलाध्यक्ष गिरिराज व्यास, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष एवं सम्मेलन प्रभारी धर्मेन्द्र तिवारी, गोहद नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, जिलामंत्री सत्यवान सिंह गुर्जर, गजेन्द्र सिंह कौरव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजनी कुरचेनिया, रघुवीर सिंह पवैया, संतोष सिंह मसूरी, संजीव चौधरी, दीपक सिंह तोमर, गोपाल सिंह कुशवाह, हरप्रीत सिंह कौर, देवेन्द्र गौड, अशोक सिंह गुर्जर, रामप्रकाश कटारे, पर्वत सिंह जादौन, सतीश सिंह सिकरवार, रमेश सिंह भदौरिया, महेन्द्र सिंह कुशवाहा, रविन्द्र सिंह तोमर, आशाराम कुशवाहा, अवनीश त्रिपाठी, रायसिंह नरवरिया, विजय सिंह कुशवाह, आनंद त्रिपाठी, महेश कौरव, बहादुर सिंह कौरव, कालीचरण सिंह तोमर, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक सरदार हरबंस सिंह, रवि भदौरिया, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत भारौली, भूपेन्द्र ओझा मंचासीन थे।