पशु पक्षियों के लिए दया भाव रखना ही मानवता है : महंत रामदास

पांच किमी लंबी रामधुन यात्रा निकाली

भिण्ड, 20 अप्रैल। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम के महंत महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज के सानिध्य में गुरुवार को श्रृद्धालुओं द्वारा पांच किमी लंबी रामधुन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में महंत श्री रामदास महाराज सहित अन्य श्रृद्धालु धर्म ध्वजा लेकर चले।
यात्रा संपूर्ण होने के बाद श्री रामदास महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को ग्रीष्म काल में पशु-पक्षियों के लिए भोजन एवं पानी की व्यवस्था करते रहना चाहिए, पशु-पक्षियों की पानी की व्यवस्था के लिए जगह-जगह पानी के सकोरे भर करके पेड़ों पर टांग दिए जाएं तो पशु पक्षियों को पानी सुबह-शाम पीने लिए मिलता रहे। सुबह के समय पक्षियों के लिए मकानों की छतों पर दाना डाल कर रखना चाहिए, पशु पक्षियों के लिए दया भाव रखना ही मानवता है। ग्रीष्म काल में मनुष्य को इस पुण्य कार्य को करते रहना चाहिए। ग्रीष्म काल में पशु-पक्षियों के लिए पानी एवं भोजन की व्यवस्था करना ही मनुष्य का धर्म है।