भगवान परशुराम चल समारोह हेतु संपर्क अभियान शुरू

भिण्ड, 19 अप्रैल। मेहगांव नगर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन 22 अप्रैल को होने जा रहा है। हालांकि शोभायात्रा में लोगों को आमंत्रण देने का कार्य निरंतर चल रहा था। परंतु बुधवार से महासंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में नगर के नजदीकी गांव में टीम बनाकर संपर्क किया जा रहा है। आज महासंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में खेरिया, देबरी, कन्हारी एवं नगरीय क्षेत्र में वार्ड क्र.12, 13, 14, 15 में कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। नगर क्षेत्र को तीन भागों में विभाजित कर अलग अलग सदस्यों की टीमें शोभायात्रा में आने का आग्रह कर रही है। वहीं गुरुवार से एक डीजे बाहन के साथ शोभायात्रा प्रचार-प्रसार तेज किया जाएगा।