दीपू दुबे बने युवा कांग्रेस के प्रदेश एजुकेटिव सदस्य

भिण्ड, 11 अप्रैल। पूर्वमंत्री वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, मीडिया विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष केके मिश्रा, अटेर पूर्व विधायक हेमंत कटारे, देवाशीष जरारिया की अनुशंसा पर भिण्ड के युवा नेता दीपक दीपू दुबे को युवा कांग्रेस का प्रदेश एजुकेटिव सदस्य बनाया गया है। दुबे ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का अभार व्यक्त किया और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है।
दीपू दुबे को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर उनके मित्रों और पार्टी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। बधाई देेन वालों में प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ राजावत, अभिनव बारोलिया, संजय महेन्द्रा, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष चंचलेस व्यास, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर भारद्वज, प्रदेश महासचिव जयश्रीराम बघेल, जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वज, जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, हरनारायण शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजय भूता, जिला महामंत्री शैलेन्द्र भदौरिया, राजेश शर्मा, पार्षद सुनील कांकर, स्वदेश कुशवाह, मनीष पुरोहित, छोटे नरवरिया, बबलू त्यागी, राघवेन्द्र कांकर, राहुल थापक, विजय शर्मा निवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अटेर अरविंद बघेल, राहुल शर्मा, नरेन्द्र मिश्रा, देवेश शर्मा, राहुल ढमोले, बड़े पुरोहित, अजय विमल, मोहित तोमर, संतोष चौहान, अंकेश चौधरी, प्रशांत कांकर, मनेन्द्र मौर्य, राधामोहन कटारे, सत्यम पांडेय, अजय दुबे, आयुष मिश्रा आदि प्रमुख हैं।