पार्षद मनोज जैन अध्यक्ष एवं संजीव जैन बने सचिव

जैन मिलन सेंट्रल का निर्वाचन संपन्न

भिण्ड, 20 मार्च। भारतीय जैन मिलन एक सामाजिक संस्था है जो समाज उत्थान का कार्य करती है। क्षेत्र क्र.दो के अंतर्गत जैन मिलन सेंट्रल के वर्ष 2023-24 के निर्वाचन वीर वीरेन्द्र जैन एडवोकेट के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें मनोज जैन पार्षद को अध्यक्ष संजीव जैन पावई को सचिव, विनोद कुमार जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज जैन अपने अन्य वरिष्ठ सहयोगी की सलाह से अपनी कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया है। मनोज जैन के निर्वाचन पर समाज के वरिष्ठजन शिरीष जैन, अनिल जैन, मोहन जैन, सुरेश कुमार जैन दद्दा, निखिल जैन, विनय जैन, प्रमेन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन, महेन्द्र जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, दीपक जैन, विशाल जैन, अनिल जैन आदि ने बधाई दी है।