डॉ. राधेश्याम शर्मा पुन: बने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष

भिण्ड, 20 मार्च। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अनुशंसा पर डॉ. राधेश्याम शर्मा को लगातार दूसरी बार कांग्रेस कमेटी भिण्ड का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
डॉ. राधेश्याम शर्मा ने अपने मनोनयन पर कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की भावना अनुसार कांग्रेस संगठन की विचारधारा को जन-जन में पहुंचाने का काम करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में सन 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को जिताने की पुरजोर कोशिश करेंगे। उनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, खिजर मोहम्मद कुरैशी, रामप्रकाश यादव, रणवीर सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, डॉ. वीरेन्द्र भदौरिया, संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, कल्पना मिश्रा, सौम्या शर्मा, शेखर शुक्ला, संदीप मिश्रा, प्रदीप जैन गुड्डा, पानसिंह सुमन, गजेन्द्र भदौरिया, रामजीलाल शाक्य, सुनील कांकर, रामअवतार सिंह भदौरिया, राहुल कुशवाह, विक्रम उपाध्याय, रामप्रकाश जाटव, इरशाद कुरैशी, नईम पठान, मोहम्मद इरफान गम्मू, रहीस खान, बॉबी शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, अहिवरन सिंह बघेल, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, सत्यपाल अगरिया, राजेश शर्मा, रामहेत शाक्य, छोटे नरवरिया, गोपाल श्रीवास, मनीष शर्मा, गोपाल राजावत, शैलू कौशल, अंकित तोमर, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, मोहर सिंह जाटव, विनोद जाटव, संजीव बरुआ, दर्शन सिंह तोमर, कालीचरण शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, सूरजपाल सिंह राजावत, डॉ. अनिल भारद्वाज, कामिल खान, पिंटू शर्मा, प्रदीप भदौरिया, नमन सिरोठिया, विजय दैपुरिया, आनंद शाक्य, वीरेन्द्र यादव, आदित्य पुरोहित, सुखप्रीत मिश्रा, मनोज जैन मामा, देवेन्द्र सिंह, चूंटाई शर्मा, पूजा कुशवाह, अंकुल कौशल, अजय शर्मा, सौरभ जैन, अमित शिवहरे, अभिषेक मौर्य, धर्मेन्द्र श्रीवास आदि प्रमुख हैं।