भिण्ड, 16 मार्च। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मेहगांव की बूथ विस्तार 2.0 की कार्यशाला गुरुवार को आयोजित की गई। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसरिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में जो भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशती वर्ष में संगठन के बिस्तर करने के लिए डिजिटल वैरीफिकेशन करके बूथ पर त्रिदेव और पन्ना समिति, पन्ना प्रभारी, कीवोटर्स को नियुक्त कर संगठन का विस्तार किया गया था, उसी प्रकार पुन: विस्तारकगण गांव-गांव जाकर हर बूथ, हर शक्ति केन्द्र पर फिर से पार्टी को और अधिक मजबूत, सर्वस्पर्शी, सर्व व्यापी बनाएंगे।
कार्यशाला को भाजपा जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया ने भी संबोधित किया। संचालन कालीचरण शाक्य एवं आभार अरबिंद भदौरिया ने व्यक्त किया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेहगांव नप की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जगदीश शर्मा, प्रभात किशोर दुबे, पूर्णिमा भदौरिया, बृजमोहन सिंह कुशवाह, गणपति लाल शर्मा, सरपंच सपना शर्मा, मुन्नी नरवरिया, योगेन्द्र तोमर, रामसेवक राठौर, गंभीर सिंह जाटव, देव चौधरी, सुभाष शर्मा, उम्मेद सिंह सरपंच, राजेश आर्य आदि उपस्थित रहे।