तीन को मनाई जाएगी सावित्रीबाई फुले जयंती, तैयारी शुरू

जयंती कार्यक्रम को लेकर गोहद में बैठक आयोजित

भिण्ड, 22 दिसम्बर। 19वी सदी की महान शिक्षिका महिलाओं में शिक्षा के प्रसार की अग्रणी भेदभाव एवं लिंगानुपात के विरुद्ध डटकर संघर्ष करने एवं विधवा विवाह के समर्थन में अभियान चलाने वाली महान नेत्री माता सावित्रीबाई फुले की 193वी जयंती तीन जनवरी 2023 को उत्सव के रूप में मनाई जाना तय हुई है।
गोहद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रेमनारायण माहौर ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले की जयंती आगामी तीन जनवरी को मनाए जाने के लिए जनवादी एवं धर्मनिरपेक्ष जन संगठनों ने एक समन्वय समिति बनाई है, जिसमें मप्र किसान सभा, जनवादी नौजवान सभा, महिला समिति, दलित शोषण मुक्ति मंच, मुस्लिम अधिकार मंच के अलावा विद्यालय शिक्षक संघ, सीटू, जेनिथ, ओबीसी महासभा कोली समाज जागृति महासभ, अनुसूचित जाति/ उपेक्षित समाज जागृति मंच, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं समाजसेवी बुद्धिजीवी आदि संगठनों की बुधवार को वार्ड क्र.एक में हुई बैठक में सावित्री बाई फुले जयंती उत्सव के रूप में मनाए जाने का तय किया गया है।
बताया गया है कि माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को मनाए जाने के लिए पर्चे वितरित करने गांव-गांव एवं कस्बे तक जयंती में लोगों को शामिल कराने के लिए बड़े उत्साह के साथ मीटिंगें शुरू हो चुकी हैं और जयंती में अधिकाधिक लोगों को शामिल कराने के लिए पर्चे के माध्यम से उनके महत्व को समझाया जा रहा है। माता सावित्रीबाई फुले जयंती के मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय किसान सभा के बादल सरोज संयुक्त सचिव एवं सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश एवं ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जिलाध्यक्ष ग्वालियर को आमंत्रित किया गया है, माता सावित्रीबाई फुले जयंती का आयोजन गोहद चौराहा कबीर आश्रम में रखा गया है, जो जैन मन्दिर से होकर स्टेशन रोड पर उक्त स्थान स्थित है।
बैठक में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण माहोर, संभागीय संयोजक विद्यालयीन शिक्षक संघ पुरुषोत्तम श्रीवास, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति/ उपेक्षित समाज जागृति मिशन सुषमा जाटव, कोषाध्यक्ष मप्र किसान सभ ओपी बाथम, महासचिव मप्र किसान सभ राजेश शर्मा, महिला समिति सचिव शोभा माहौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डी बाई माहौर, विश्वजीत रतोनिया एडवोकेट, ओबीसी महासभाके धर्मेन्द्र कुशवाहा एडवोकेट, मुस्लिम अधिकार मंच के रशीद खान, नौजवान सभा के फरमान पठान, मप्र किसान सभा के सहायक महासचिव वीरेन्द्र कुशवाहा, सीटू के उदय सिंह श्रीवास, समाजसेवी बीपी सिंह गुर्जर, कोली कबीर आश्रम निर्माण समिति चौराहा के लालाराम माहौर, दलित शोषण मुक्ति मंच के हरगोविंद जाटव, जेनिथ के स्वप्निल शुक्ला, कोली समाज जागृति महासभा भिण्ड के जिलाध्यक्ष राकेश माहौर, पूर्व पार्षद भोलाराम बाथम एवं लाइक सिंह गुर्जर, पार्षद शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, शिशुपाल राणा, जनपद सदस्य राजकुमार जाटव, मुस्लिम अधिकार मंच के रिजवान अली, मुन्नालाल कुशवाह, ग्यादीन, श्रीराम कुशवाहा, मप्र किसान सभा के देवेन्द्र शर्मा आदि जन संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।