भिण्ड, 13 नवम्बर। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उप कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु जिला स्तर पर दावे आपत्ति निराकरण समिति की बैठक का आयोजन 14 नवंबर को दोपहर दो बजे जिला पंचायत भिण्ड के सभागार की गई। जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य, महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष एवं सहायक संचालक अन्य पिछड़ा वर्ग भिण्ड को पत्र जारी कर अवगत करा दिया गया है।
अटेर महोत्सव हेतु खेल टीमों का पंजीयन कल तक
भिण्ड। भिण्ड जिले के अटेर में 24 से 28 नवंबर तक अटेर महोत्सव आयोजित हो रहा है। अटेर महोत्सव अंतर्गत कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, मिनी मैराथन आदि खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। खेल गतिविधियों में भाग लेने हेतु इच्छुक टीमें 15 नवंबर तक लिंक पर रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।







