मौ में महात्मा ज्योतवा फुले को किया नमन

भिण्ड, 28 नवम्बर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सरनाम सिंह गुर्जर, रघुवीर सिंह पवैया, हरनारायण सिंह कुशवाह, नप के पूर्व अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, महेन्द्र सिंह परिहार, जगत सिंह कुशवाह, मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, डॉ. बेताल सिंह गौड़, डॉ. जयसिंह कुशवाह, गुप्ता जाटव सरपंच, रामनरेश कुशवाह, बंटू जैन, अवधेश श्रीवास सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया है।

बली शाह पर सालाना उर्स मुबारक कार्यक्रम आज

मौ। बली शाह मौ नया बस स्टेण्ड पर उर्स मुबारक कार्यक्रम 29 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बाहर से गायक सरफास चिस्ती, इमरान ताज, नुरसद अली, अली साबरी आदि कई लोगों की कब्बाली की फरमाइश को सुनने की अपील दरगाह कमेटी के अध्यक्ष बसीर खान ने की है।