कमलनाथ के कार्यकाल में लिए गए कई अहम फैसले

हवन कर मिष्ठान बांटा, मनाया कमलनाथ का जन्मदिन

भिण्ड, 18 नवम्बर। शहर की पुरानी बस्ती में पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल अरेले के नेतृत्व में कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांगे्रस जनों ने हवन किया एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद अरेले ने कहा कि कमलनाथजी मप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कई अहम फैसले लिए लेकिन भाजपा ने कांगे्रस के विधायक तोड़कर घिनौनी राजनीति कर अपनी असलियत दिखा दी। जिला पंचायत सदस्य इंजी. अंशू अरेले ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएंगी और अगली बार फिर से कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कांगे्रस की सरकार स्थापित होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक पं. रामेश्वर दयाल अरेले, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविन्द अरेले एडवोकेट, भिण्ड जिला पंचायत सदस्य इंजी. कु. अंशू अरेले के अलावा कमलनाथ विचार सद्भावना मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश अरेले, राहुल अरेले, विकाश अरेले, आरडी रावत, युवा कांग्रेस महासचिव विकास भदौरिया विक्की, युवा कांग्रेस सचिव अंकुर शर्मा, अंकित सिंह, रोहित सिंह, अजय श्रीवास, कल्लू, विपिन सिंह एडवोकेट, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गोलू तोमर के अलावा आधा सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।