आयुर्वेदाचार्य अध्यात्मिक गुरु डॉ प्रकाश टाटा 21 जनवरी को पहुंचेंगे ग्वालियर

19 जनवरी:- विश्व विख्यात योगा आयुर्वेदाचार्य आध्यात्म गुरु डॉ प्रकाश टाटा स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन के संस्थापक एवम देश के प्रतिष्ठित आयुर्वेदाचार्य गुरुजी प्रकाश टाटा, आयुर्वेद से लेकर श्रीलंका के प्रसिद्ध किक्रेटर सनत जयसूर्या को ठीक किया और एक सौ बीस देशों में भारतीय आयुर्वेद का प्रचार प्रसार कर लोगों को ये संदेश दिया है। स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को अपनाएं, आयुर्वेद में विश्वास करें 21 जनवरी को ग्वालियर एयरपोर्ट पर दोपहर दो बजे पहुंचेंगे शहर में 23 जनवरी तक रुकेंगे। इस दर्मियान कई कार्यक्रमों में हिस्सालेंगे और लोगो को आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। शहर के कई प्रतिष्ठित लोग गुरु जी से मुलाकात करेंगे और स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे 22 जनवरी को मरीजों को भी देखें। मिशन के राष्ट्रीय सहयोगी अजय भैया ने अपने क्षेत्र के परिचित एवं मीडिया से जुड़े लोगों को प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। अध्यात्म गुरु डॉक्टर प्रकाश टाटा जी का एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुन्नीलाल शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय मुख्य सचिव कैप्टन डॉक्टर राजेश शर्मा संगठन मंत्री रामहित शर्मा स्वागत करेंगे।