सदस्यता अभियान के लक्ष्य को लेकर सर्वसमाज भाजपा की प्राथमिक सदस्य से जुडे : आर्य

– सदस्यता अभियान में 100 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
– भाजपा वनखण्डेश्वर मण्डल की समीक्षा बैठक आयोजित

भिण्ड, 03 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार संगठन पर्व 2024 सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी वनखण्डेश्वर मण्डल की बैठक महावीर चौक स्थित श्याम पैलेस होटल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी डॉ. रमेश दुबे के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई।
बैठक में पहले चरण में तीन से 25 सितंबर तक चले सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। वहीं सदस्यता अभियान के दूसरे चरण जो दो अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा उसको लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दायित्व व प्रभार सौंपे गए। अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन व दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने सदस्यता अभियान में 100 सदस्य बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि संगठन पर्व भाजपा का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सदस्यता अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित समृद्ध और विश्व गुरू एवं गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर विकास की दिशा में जोडने वाला है, कार्यकर्ता जितनी अधिक सदस्यता कर लेंगे उतना ही भाजपा का संगठन मजबूत होगा। सदस्यता ही भाजपा की सदस्यता ही मजबूती का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि सदस्यता ही भाजपा की मजबूती का मूल्य आधार है कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वसमाज को भाजपा की प्राथमिक सदस्य से जोडकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सदस्यता के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्य से जुडे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं को घर-घर जाकर प्राथमिक सदस्यता से जोडकर महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिएकार्य करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा सदन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करते हुए उनके विकास पर ध्यान दिया है, महिला मोर्चा शहर के प्रत्येक चौराहे पर स्टाल लगाकर महिलाओं के बीच सदस्यता अभियान को प्रारंभ करें।
भिण्ड जिले के लक्ष्य को लक्ष्य का संकल्प लेकर कार्यकर्ता पूरा करेंगे : डॉ. दुबे
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉ. रमेश दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिले में दो लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं, प्रदेश के नेतृत्व ने जिले को तीन लाख 62 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसे कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में हर बूथ पर अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्भय करते हुए हर समाज के घर-घर जाकर जिले के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए मप्र में भिण्ड जिले का नाम सदस्यता अभियान में रोशन करें। उन्होंने कहा कि दूसरे के चरण में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने हेतु कमर कस कर मैदान में उतरना है। सभी जगह स्कूलों, अस्पतालों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत सभी पदाधिकारियो को पंचायत स्तर पर व प्रत्येक बूथ पर अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सब कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं कायम है तथा सदस्यता अभियान को भी पर्व के रूप में मनाती है तथा प्रत्येक मतदाताओं के घर-घर जाकर जीवंत सम्पर्क किया जाता है।
अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को वन खण्डेश्वर मण्डल के सभी बूथों पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर दूसरे चरण में लक्ष्य को पूरा करेंगे। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री संतोष सिंह भरौली एवं आभार व्यक्त मण्डल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी ने किया। बैठक में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित दुबे, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया एवं अनिल सिंह कुशवाह, वरिष्ठ नेता हरनारायण गुप्ता, भाजपा जिलामंत्री रश्मि खटीक, मुकेश जैन एवं राधाकृष्ण शर्मा, मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी एवं शिवकिशोर सिंह राजावत, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट, पूर्व जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव, सुमित अग्रवाल, शेखर खटीक, रोहित शाक्य आदि मंचासीन थे।