आलमपुर में भाजपा युवामोर्चा के नेतृत्व में चलाया सदस्यता अभियान

भिण्ड, 17 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा आलमपुर के तत्वावधान में आलमपुर नगर में भाजपा का सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत मंगलवार को भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह एवं मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गौरव दीवौलिया के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 46 बूथ केन्द्र एवं आठ शक्ति केन्द्रों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया है कि सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को पार्टी ने सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। जिसमें आप किसी भी प्रकार से जुड सकते हैं। इसके लिए एक मिस्ड कॉल नंबर द्वारा दूसरा ऑनलाइन लिंक द्वारा आप सदस्यता ले सकते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, विधानसभा प्रभारी नवल किशोर मिश्रा, रामकुमार, रीतेश भदौरिया, श्यामू शर्मा, पार्षदद्वय महेन्द्र राठौर एवं रोमी रायकवार, शैलेन्द्र शर्मा, दशरथ खटीक, परशुराम राठौर, गुड्डू दीबोलिया, रोहित मिश्रा, आशीष पटेल, अभिषेक चौहान, रामगोपाल राठौर, बंटी राठौर, ऋषभ दीबोलिया, राघवेन्द्र झा, मंगल भदौरिया, गोलू राठौर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।