पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 21वीं सदी के नायक थे : कटारे

-भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई

भिण्ड, 20 अगस्त। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई और नारे लगाते हुए कहा कि जब तक सूरज चंद रहेगा राजीव गांधी का नाम रहेगा।
जयंती संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मप्र विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे ने कहा कि हमारे महान देश को समर्पित बलिदानी परिवार के सदस्य, 21वीं सदी के नायक, संचार क्रांति के जनक, दूरदृष्टा, अभूतपूर्व युवा प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने भारत देश में जनहित के लिए कई नई योजनाओं को चालू किया। कटारे ने कहा कि पंचायती राज की शुरुआत एवं 18 वर्ष के लोगों को मताधिकार का उपयोग करने का अधिकार देकर युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया ।
संगोष्ठी को श्रीनारायण दैपुरिया, अरविद बघेल, बाबा भगवानदास सैंथिया के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश पुरोहित, थानसिंह यादव, राधेश्याम बघेल, जवान सिंह गुर्जर, संतोष त्रिपाठी, प्रमोद दीक्षित, मुकेश शर्मा, चतुर सिंह नरवरिया, मायाराम जाटव, रामकिशोर कांकर, हरिओम कटारे, सुरेश मिश्रा, राजू नरवरिया, नरेश बघेल, अभिषेक पुरोहित किशूपुरा, पार्षद मनीष पुरोहित, दीपू दुबे सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।