रौन में नवाकुंर संस्थाओं ने निकाली प्रभात फेरी

भिण्ड, 20 जनवरी। नवांकुर संस्था रोशनलाल दद्दू शिक्षा एवं लोक कल्याण समिति तथा पं. गंगाधर बरुआ शिक्षा प्रसार एवं लोक कल्याण समिति रौन के पदाधिकारियों/ सदस्यों भीष्म प्रसाद त्यागी, प्रेमनारायण बरुआ, आशीष त्यागी, सचिन शर्मा, रिंकेश शर्मा, सत्यभान सेंगर, रामवरण ओझा, राजवीर सिंह, सुमित सोनी, राजेश शर्मा, सत्येन्द्र सिंह के साथ-साथ नगर के प्रबुद्धजनों एवं रौन नगर के राइजिंग सन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा शुक्रवार को प्रभात फेरी निकालकर जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर श्रीराम जानकी मन्दिर तक निकाली गई। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य 22 जनवरी को अयोध्या में हम सभी के अराध्य रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के विषय में जागरुकता फैलाना रहा एवं आमजनों को उक्त कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई।