मण्डी सहायक उपनिरीक्षक यादव का विदाई समारोह आयोजित

भिण्ड, 02 अक्टूबर। मौ मण्डी के सहायक उपनिरीक्षक लज्जाराम यादव की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में मौ मण्डी में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती पूजा करते हुए लज्जाराम यादव ने मिलकर समस्त कर्मचारी संघ और स्टाफ, नागरिकों का स्नेह प्राप्त किया। श्री यादव विगत वर्षा से मौ मण्डी में कार्य कर रहे थे, उन्होंने पूरी लगन मेहनत से मण्डी आय में विशेष योगदान दिया। विदाई समारोह से पहले सभी अतिथियो को भोजन कराया गया, बाद में बैण्डबाजे के साथ मौ बाजार होते हुए रवाना किया गया। कार्यक्रम में उदयवीर सिंह यादव, उदयभान यादव, मौ मण्डी सचिव प्रकाश चंद्र यादव, प्रदीप यादव, रविकांत शर्मा, सहायक ग्रेड तीन दसरथ सिंह इत्यादि मौजूद थे।