किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मेहगांव से राहुल भदौरिया को प्रत्याशी बनाए जाने पर जताई नाराजगी

भिण्ड, 16 अक्टूबर। विधानसभा क्षेत्र मेहगांव से राहुल भदौरिया को कांगे्रस का प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज किसान कांगे्रस के जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
किसान कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने 35 साल से कांगे्रस के लिए कार्य किया। उनकी मेहनत को दरकिनार कर कांगे्रस ने पटवारी की नौकरी से इस्तीफा देकर आने वाले को टिकिट दे दिया, जिसने कांगे्रस में कभी काम नहीं किया। कांगे्रस प्रत्याशी राहुल भदौरिया नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के भांजे हैं, यही उनकी पहचान है। ऐसे अयोग्य व्यक्ति के लिए प्रचार करना मेरे स्वाभिमान के साथ न्याय नहीं है। मेहगांव क्षेत्र से किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता को टिकिट नहीं मिलने से आहत होकर वे किसान कांगे्रस के जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।