अतिशय क्षेत्र पावई में वार्षिक जलधारा कार्यक्रम आज

भिण्ड, 23 सितम्बर। श्री 1008 भगवान नमिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र पावई में वार्षिक जलधारा कार्यक्रम 24 सितंबर शुक्रवार को आयोजित होगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र पावई में विराजमान भगवान नमिनाथ की मूलनायक प्रतिमा दिन में तीन बार रंग बदलती है। उक्त प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रृद्धालुगण दूर-दूर से आते हंै। वहां पर भादों के पश्चात क्षमावाणी पर्व के अवसर पर भगवान के ऊपर वार्षिक जलधारा कार्यक्रम का आयोजन पूर्व वर्षों की भांति किया जाता है। जिसमें इस वर्ष भी 24 सितंबर को सुबह नित्य अभिषेक पूजन एवं विधान पं. शशीकांत शास्त्री के निर्देशन में संपन्न होगा एवं दोपहर की सभा में पालकी शोभायात्रा भक्तिभाव के साथ गांव में निकाली जाएगी।