भिण्ड, 17 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की सहमति से सोशल मीडिया विभाग द्वारा लोकसभा मीडिया संयोजक पद पर पुष्पेन्द्र मलखान सिंह गुर्जर को मनोनीत किया गया है। पुष्पेन्द्र गुर्जर ने अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त किया है।
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज
भिण्ड। कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 18 सितंबर को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की जाएगी। बैठक में रबी सिंचाई वर्ष 2023 लक्ष्य के संबंध में चर्चा एवं अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से किए जाएंगे।