पिछडावर्ग कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित

कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

भिण्ड, 27 जुलाई। पिछडावर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लायक सिंह गुर्जर ने गुरुवार को गांधी रोड पानी की टंकी के पास मेहगांव में युवा नेता राहुल सिंह भदौरिया के निज निवास पर प्रेसवार्ता आयोजित की।
इस अवसर पर पिछडावर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लायक सिंह गुर्जर, युवा नेता राहुल सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष हरीओम सिंह भदौरिया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह तोमर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के मार्गदर्शन में पिछडावर्ग जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमें 18 जिला उपाध्यक्ष, 21 सचिव, 29 महामंत्री, 10 सचिव, 15 ब्लॉक अध्यक्ष, दो शहर अध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, एक कार्यालय प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए प्राणपण से काम करते हुए मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।