ग्वालियर में आम आदमी पार्टी की महारैली कल

आप कर रही आम जनता को महारैली के लिए आमंत्रित

भिण्ड, 29 जून। आम आदमी पार्टी मप्र विधानसभा चुनाव का शंखनाद ग्वालियर चंबल अंचल से करने जा रही है। यह चुनावी शंखनाद एक जुलाई शनिवार ग्वालियर मेला ग्राउण्ड में महारैली के माध्यम से होगा। जिसमें मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान महारैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आप युवा नेता विक्रांत दीक्षित ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है।
इसी महारैली की तैयारी को लेकर भिण्ड जिले में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। महारैली में भिण्ड जिले से 25 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं महारैली में एक लाख से अधिक लोगों के एकत्रित होने का दाबा पदाधिकारियों ने किया है। इसके लिए भिण्ड जिले की पांचों विधानसभा में पार्टी ने पंजाब से महारैली के प्रचार हेतु विधानसभा प्रभारी बनाकर भेजे हैं, जो स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ हर गली, मोहल्ले, गांव में जनता के बीच जाकर दिल्ली एवं पंजाब मॉडल की उपलब्धियां गिना रहे हैं और जो आमजन को आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जन सुविधाएं दी जा रही हैं फ्री शिक्षा, स्वास्थ्य, फ्री बिजली, पानी, महिलाओं का बस किराया फ्री, 2500 रुपए मासिक पेंशन जैसी कई लाभकारी चीजों के बारे में बता रहे हैंं। एक मौका केजरीवाल को इस नारे के साथ लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि हमने दिल्ली और पंजाब में जो करके दिखाया है वही हम मप्र में करना चाहते हैं, आम आदमी पार्टी जो बोलती है वह करती है। इन्हीं सभी चीजों के साथ आम जनता को आमंत्रण पत्र देकर महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
भिण्ड विधानसभा के जनसंपर्क में पंजाब से प्रभारी बनकर आए रोहित स्याल, रेखामणि शर्मा, विजय कुमार विट्टा, भिण्ड जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी, जिला सचिव धीरज गुप्ता, महिला विंग जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा, दानवीर दीक्षित, आप नेता जयदीप सिंह फौजी सरकार, पूर्व प्रत्याशी साकेत सक्सेना, प्रशांत थापक, जबर सिंह यादव, सत्यनारायण कतरोलिया, गोपाल राजावत, विजय शर्मा, शिवम पंडोरिया, अंकित समाधिया, राजेश शाक्य, विक्रम शाक्य, साहिल सविता, अजीत भदौरिया, पूरन रावत, जसवंत शाक्य, विक्रम कैटर्स, अब्दुल मजीद, लक्ष्मण भदौरिया, विजय चौधरी, शिवम पचौरी आदि लोग जनता के बीच जाकर महारैली में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।