भिण्ड, 24 जून। जिले के ग्राम ग्राम खेरा गोरमी से मैहदा घाट व डिडोना से चारधाम यात्रा पर गया 42 भक्तों का समूह शनिवार को यात्रा पूरी करके बापिस घर लौटे आया है। यात्रा के लिए करीब चार गांवों से भक्तगण बस द्वारा गए थे। यात्रा करके लौटे भक्तों में ग्राम खेरा निवासी सूरतराम शर्मा, जयकिशन शर्मा, ग्राम मेहदा से विशंभर प्रसाद कटारे, रमेशचंद्र कटारे, नरेशचंद्र कटारे, भूरे दीक्षित, रामहित कुशवाह, अनिल सिंह राजावत, अशोक जोशी, मान पाल का स्वागत कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर पुजारी विजय महाराज ने तिलक चंदन लगाकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए सभी भक्तों के परिजनों सहित अन्य भक्तों ने सभी का स्वागत किया।
चारधाम की यात्रा करके बापिस लौटे भक्तों ने कहा कि सनातन धर्म में हमारी पुरानी परंपरा रही है कि मनुष्य अपने दायित्व से निर्वाह होकर लोग चारधाम यात्रा जाकर भगवान केदारनाथ, बद्रीविशाल, गंगोत्री, यमुनोत्री जाकर गौमुख से जल भरकर लाते हैं। तदुपरांत कुछ समय बाद दक्षिण दिशा में स्थित रामेश्वर ज्योतिर्लिंग पर जाकर उनका महाभिशेष किया जाता है। जिसमें भारत भ्रमण यानी परिक्रमा हो जाती है। यह सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा रही है। इसी के तारतम्य में आज हम सभी लोग जल भर कर आए हैं। जिसमें हम लोग हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ महादेव, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री होते हुए वापसी हुई है।