भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोरमी में चलाया घर-घर जनसंपर्क अभियान

भिण्ड, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर केन्द्र एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान नगर के वार्ड क्र.11 एवं 12 स्थित थाना रोड पर चलाया। जिसमें स्थानीय व्यापारियों, कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों एवं अन्य नागरिकों से मोदी सरकार की नौ वर्ष की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री राजकुमार जैन, मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दलवीर सिंह तोमर, पटेल यादव, मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य, मोनू शर्मा, सोनू भदौरिया, मोनू परमार, राहुल कटारे, अजय नामदेव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।