सुरपुरा के पूर्व सरपंच चुन्नीलाल पुरोहित का निधन

समाजसेवियों ने किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 11 सितम्बर। अटेर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी एवं ग्राम पंचायत सुरपुरा के सरपंच रहे चुन्नीलाल पुरोहित का शुक्रवार को देर शाम गांव में ही निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे एवं पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी अंत्येष्टि गांव ही की गई एवं गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
पं. चुन्नीलाल पुरोहित के निधन की जानकारी मिलते ही अटेर विधायक एवं मप्र सरकार में सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया उनके निवास स्थान गांव सुरपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए ईश्वर से आत्मा शांति की प्रार्थना की। पं. चुन्नीलाल पुरोहित ग्राम पंचायत सुरपुरा से कई बार सरपंच पद पर रहकर सर्व समाज के लोगों का मार्गदर्शन किया, पूरे क्षेत्र में उनकी एक विशेष पहचान थी। उनके निधन की खबर लगते ही लोग देर रात तक उनके निवास स्थान पर पहुंचना लगे, सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।