जिला स्तर पर बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित

नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

भिण्ड, 15 जून। अपर कलेक्टर जेपी सैयाम ने मानसून सत्र 2023 को दृष्टिगत 15 जून से जिला स्तर पर बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष प्रथम तल कलेक्ट्रेट भिण्ड में स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे संचालित रहेगा। जिसके नोडल अधिकारी प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख भिण्ड उदय सिंह सिकरवार मो. 9406571517 एवं सहायक नोडल अधिकारी अधीक्षक भू अभिलेख मोहम्मद रज्जाक खान मो. 9329319076 को बनाया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्र.07534-230061, 230062 एवं 230063 है। उक्त बाढ़ नियंत्रण कक्ष में आठ-अठ घण्टे के मान से तीन पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
जिला स्तर पर स्थापित बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में प्रथम पारी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक जल संसाधन भिण्ड के नलकूप चालक महेश कुमार गर्ग एवं होमगार्ड हवलदार रामकरन सिंह, द्वितीय पारी दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक जल संसाधन भिण्ड के नलकूप चालक कालीचरण एवं सैनिक होमगार्ड समसेर सिंह एवं तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक पीडब्ल्यूडी उप खण्ड क्र.एक भिण्ड के स्थाई कर्मी देवदत्त शर्मा एवं सैनिक होमगार्ड राजसिंह जादौन की ड्यूटी लगाई गई है। इसीप्रकार रिजर्व पारी सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक पीडब्ल्यूडी उपखण्ड क्र.एक भिण्ड स्थाई कर्मी ईशव खान एवं रामनरेश शर्मा, रिजर्व पारी दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक पीडब्ल्यूडी भिण्ड स्थाई कर्मी कृष्णपाल एवं राजकुमार जैन एवं रिजर्व पारी रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक भू अभिलेख भृत्य मुन्नासिंह कुशवाह एवं मुन्नालाल कुशवाह की ड्यूटी लगाई गई है।