साहित्यकार डॉ. सेंगर को भ्रात शोक

भिण्ड, 29 मई। जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर के अग्रज शंकर सिंह सेंगर का विगत दिवस निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंत्येष्टि उनके गृहगांव ग्राम ऊद जिला जालौन में की गई। डॉ. सेंगर के अग्रज के निधन पर जिले के तमाम साहित्यकारों, पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

आज मनाई जाएगी भदावर महाराज रजूराव की जयंती

भिण्ड। भदावर समाज की जिला इकाई द्वारा भदावर महाराजा रजूराव की जयंती 30 मई मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित किला परिसर में दोपहर दो बजे मनाई जाएगी।